Evolution of Human ( Rise of Human )-2
भाग 3 मानव का विकास क्रम पिछले भाग में हमने पढ़ा कि मानव का अस्तित्व कैसा आया , इस भाग में हम पढ़ेंगे की मानव का विकास क्रम या विकास कैसे हुआ और क्या क्या परेशानियां रहीं होंगी जीवन यापन में , जरा सोचिये अगर आप विश्व के पहले मानव होते और आपको किसी जंगल में अपना जीवन यापन करना होता और आपको ये भी नहीं पता की क्या खाना है कहा रहना है तो आप कैसे जीवन यापन करते ? इसका उत्तर किसी को नहीं पता की क्या किया जाता , ठीक उसी प्रकार जब पृथ्वी का पहला मानव अस्तित्व में आया होगा तो उसे किसी भी चीज़ का ज्ञान नहीं था , आइये इसको विस्तार से समझते हैं - मानव के विकास को हम कुछ भागो में बाँट देते हैं - पहला भाग - ज्ञानेन्द्रियों का ज्ञान - जहाँ तक हम मान सकते हैं की सर्वप्रथम मानव को खुद की ज्ञाननेंद्रियो का ज्ञान हुआ , उदाहरण के रूप में - जब मानव को पहली बार भूख लगी होगी तब उसने हर उस वस्तु को खाने का प्रयास किया होगा (उसने जब अपने हाथों से उस वस्तु को उठाने के प्रयास में ये मालूम हुआ होगा की हा...